खुले बैठक में वृक्षों की हुई सार्वजनिक नीलामी 👉 उ.प्रा.वि. तिवारीपट्टी के परिसर में गिरे-सूखे वृक्षों की 92,200 रुपये में हुई बिक्री
(आलोक कुमार तिवारी)

खुले बैठक में वृक्षों की हुई सार्वजनिक नीलामी
👉 उ.प्रा.वि. तिवारीपट्टी के परिसर में गिरे-सूखे वृक्षों की 92,200 रुपये में हुई बिक्री
कुशीनगर । दुदही विकास खंड के संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारीपट्टी, दुदही, कुशीनगर के परिसर में गिरे एवं सूखे वृक्षों तथा 32 नग यूकेलिप्टस बोटों की सार्वजनिक नीलामी विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में खुली बैठक के माध्यम से कराई गई।नीलामी में कुल 12 बोलिदारों ने भाग लिया। प्रारम्भिक बोली ₹47,002 रखी गई थी, जो बढ़ते-बढ़ते ₹92,200 तक पहुँची। अन्तिम बोली गोदावरी टिम्बर मर्चेन्ट, प्रो. जयशंकर जायसवाल के नाम रही। यह नीलामी खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात चंद राय के निर्देशन एवं वन विभाग की अनुमति से कराई गई। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा पारदर्शिता के साथ नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार गुप्ता, प्राशिसं अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, शिक्षक परमहंस कुमार गोंड, अमरनाथ मौर्य, सुन्दर विक्रम प्रताप सिंह, राहुल उपाध्याय, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सदस्य आदि मौजूद रहे।





