IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम (1) खेल ध्वज फहराकर और शपथ दिलाकर हुआ शुभारंभ (2) विभिन्न स्पर्धाओं में चार जनपदों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

(आलोक कुमार तिवारी)

 

कुशीनगर । जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम रविंद्रनगर में शनिवार को मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं जनपदीय स्काउट-गाइड बैंड प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। मंडलीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल ध्वज फहराकर और खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर किया गया। इसमें कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर की जनपद विजेता टीमों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सांसद ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन देने की जरूरत है। फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। खिलाड़ियों को जीत और हार से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक गोरखपुर संगीता सिंह ने आयोजन के उद्देश्य और रूपरेखा प्रस्तुत की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने अतिथियों, शिक्षकों और खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में कुश्ती, जूडो, ताइक्वांडो, कुराश, थांगता, बॉक्सिंग, फुटबाल, बास्केटबाल, वालीबाल, हाकी, क्रिकेट और टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं हुईं। स्काउट-गाइड बैंड प्रतियोगिता में प्रतिभागी दलों ने बैंड वादन, अनुशासन और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन किया।
आयोजन के संचालन में खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार द्विवेदी, डा. प्रभात चंद्र राय, उपेंद्र भारती, जया राय,
उप जिला क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, जिला समन्वयक ऋषभ कुमार, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, जिला गाइड कैप्टन मनोरमा त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, प्रमिला आदि प्रमुख रहे। संचालन रविंद्र नारायण पांडेय ने किया।
————
परिणाम एक नजर
वालीबाल : बालक वर्ग में कुशीनगर विजेता और महराजगंज उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में देवरिया विजेता और कुशीनगर उपविजेता रहा।
हाकी : बालक वर्ग में कुशीनगर विजेता और गोरखपुर उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में कुशीनगर विजेता और देवरिया उपविजेता रहा।
बास्केटबाल : बालक और बालिका दोनों वर्गों में गोरखपुर विजेता रहा। बालक वर्ग में महराजगंज और बालिका वर्ग में देवरिया उपविजेता रहा।
बॉक्सिंग, बालक वर्ग : 28-30 किग्रा में देवरिया के पवन प्रथम और कुशीनगर के अरुण कुमार द्वितीय; 30-32 किग्रा में गोरखपुर के अंश कुमार प्रथम और कुशीनगर के आनंद कुमार द्वितीय; 32-34 किग्रा में कुशीनगर के दिलखुश कुमार प्रथम और गोरखपुर के कन्हैया लाल द्वितीय; 34-36 किग्रा में गोरखपुर के शनि प्रथम और कुशीनगर के आनंद राय द्वितीय; 36-38 किग्रा में गोरखपुर के यश साहनी प्रथम; 38-40 किग्रा में देवरिया के अनीकेत प्रथम और गोरखपुर के अखिलेश द्वितीय; 40-42 किग्रा में गोरखपुर के अनूप प्रथम, कुशीनगर के अमित कुमार निषाद द्वितीय और देवरिया के भोला तृतीय; 42-44 किग्रा में गोरखपुर के शिवम प्रथम; 44-46 किग्रा में गोरखपुर के प्रिंस पटवा प्रथम; 46-48 किग्रा में गोरखपुर के किशन यादव प्रथम; 48-50 किग्रा में कुशीनगर के श्याम कुमार प्रथम और गोरखपुर के अंश तृतीय रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button