IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

11 सुकन्याओं के विवाह का संकल्प, सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने की पहल 👉 पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव व व्यापार मंडल की बैठक 👉 पदाधिकारियों का हुआ चयन, एडवोकेट अखिलेश तिवारी बने अध्यक्ष 👉 धनन्जय मिश्र उपाध्यक्ष व नीरज लाल बने मंत्री

(आलोक कुमार तिवारी)

11 सुकन्याओं के विवाह का संकल्प, सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने की पहल
👉 पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव व व्यापार मंडल की बैठक
👉 पदाधिकारियों का हुआ चयन, एडवोकेट अखिलेश तिवारी बने अध्यक्ष
👉 धनन्जय मिश्र उपाध्यक्ष व नीरज लाल बने मंत्री

कुशीनगर । गुरवलिया बाजार स्थित एसपी पब्लिक स्कूल में पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव और व्यापारिक संगठन के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए 11 सुकन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी ली गई। पदाधिकारियों के चयन के साथ ही इस सामाजिक पहल को लेकर गहरी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव समाज के वंचित वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस बार समिति ने 11 सुकन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी ली है। यह विवाह कन्या के पिता के घर से ही होंगे ताकि दोनों पक्षों को सामूहिक विवाह में उत्पन्न होने वाली मानसिक असहजता से बचाया जा सके। पत्रकार अखिलेश्वर पांडेय ने इस पहल को स्पष्ट करते हुए कहा कि विवाह हेतु योग्य वर की खोज कन्या पक्ष द्वारा की जाएगी और विवाह की पूरी व्यवस्था, जैसे मंडप सजाना, बारात बुलवाना, बाइक, आभूषण, कपड़े और उच्च गुणवत्ता का गृहस्थी सामान, इन सभी खर्चों का जिम्मा संगठन पर रहेगा। संरक्षक आदित्य विशाल पाठक ने इस पहल को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए कहा कि यह काम समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही संभव हो सकेगा। समाज के हर वर्ग के लोग अगर मिलकर काम करें तो समाज में व्याप्त कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी को अध्यक्ष, आदित्य विशाल पाठक (विद्यालय के निदेशक) और विनोद उर्फ गुड्डू यादव (व्यापार मंडल के अध्यक्ष) को संरक्षक चुना गया। धनंजय मिश्र और सोनू यादव को उपाध्यक्ष, नीरज लाल श्रीवास्तव और मृत्युंजय सिंह मोनू को मंत्री तथा राजेश राय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पारस जायसवाल, उपेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश पांडेय, बबलू जायसवाल, लक्ष्मण चौरसिया, अम्बिका शर्मा, मृत्युंजय पांडेय, प्रमोद यादव, सुनील गुप्ता, आशुतोष मिश्र, डा. शेषनाथ गुप्ता, मैनुद्दीन अंसारी, सत्यम शर्मा, जितेंद्र मिश्र, सोनू गुप्ता, संदीप गुप्ता, धमेंद्र सिंह, प्रधान अमावस यादव, सोनू शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!