कुशीनगर । थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर के तत्वावधान में मोनास्ट्री परिसर में शुक्रवार की शाम थाईलैंड के महाराजा भूमिबोल अदुल्यदेज नवें राम की सातवीं पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। बिहार के हथुआ नरेश राजा मृगेन्द्र प्रताप साही ने उनके मूर्ति के समक्ष कैंडिल जलाकर प्रार्थना की। महाराजा का जन्म पांच दिसम्बर 1927 को अमेरिका के कैम्ब्रिज में हुआ था। स्विट्जरलैंड में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उन्होंने 1946 से 2016 तक थाईलैंड पर शासन किया। वह दुनिया के सबसे लम्बे समय (लगभग 70 वर्ष) तक शासन करने वाले राजा थे। उनका निधन आज ही के दिन 2016 में हो गया। उनका कुशीनगर से गहरा लगाव था। उन्होंने कुशीनगर स्थित थाई बुद्ध मन्दिर का निर्माण अपने निजी धन से बनवाया। अपनी पुत्री महाचक्री शिरोधान्य को भेजकर थाई चैत्य का शिलान्यास और निर्माण हो जाने के बाद उदघाटन भी करवाया था। थाईलैंड के दिवंगत महाराज की पुण्यतिथि पर शाम को मोनास्ट्री में कुशीनगर विभिन्न मंदिरों व मोनास्ट्री के भिक्षुओं द्वारा प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया है। फ्रा सोमपोंग, फ्रा सोंगक्रान, फ्रा नियोम, पी डेंग, श्यामदेव सिंह, संजय कुमार, अतुल राय, अम्बिकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001




