कांक्लेव महोत्सव में छात्राओं ने पेंटिंग और डायलॉग में दिखाई अपनी प्रतिभा👉प्रतियोगिता में 37 माध्यमिक, 56 बेसिक, एक डायट और तीन प्रशिक्षु विद्यालय सहित 1200 छात्राओं ने किया प्रतिभाग 👉 इस कार्यक्रम के नोडल बीएसए और जिला विद्यालय निरिक्षक
(आलोक कुमार तिवारी)

कांक्लेव महोत्सव में छात्राओं ने पेंटिंग और डायलॉग में दिखाई अपनी प्रतिभा👉प्रतियोगिता में 37 माध्यमिक, 56 बेसिक, एक डायट और तीन प्रशिक्षु विद्यालय सहित 1200 छात्राओं ने किया प्रतिभाग 👉 इस कार्यक्रम के नोडल बीएसए और जिला विद्यालय निरिक्षक

कुशीनगर । बौद्ध स्थली पर आयोजित तीन दिवसीय बुद्धिस्ट कांक्लेव के प्रथम दिन ओपन शिरोमणि पर धम्म, वंदना डायलॉग के अलावा बुद्ध शांति वन उपवन में डीएम कुशीनगर के निर्देशन में छात्राओं द्वारा चार्ट पेंटिंग और डायलॉग थीम पर प्रतियोगिता आयोजित हुआ, जिसमे माध्यमिक से 37,बेसिक से 56,डायट से -1और 3 प्रशिक्षु विद्यालय से लगभग 1200 छात्रों ने प्रतिभाग किया। सभी छात्राओं ने भगवान बुद्ध, महावीर, बुद्ध का मुख्य मंदिर, रामाभार स्तूप सहित अलग- अलग बुद्धरिजम पर आधारित आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भी जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहें। मंत्री श्री सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाएं गए पेंटिंग का अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार निरंतर देश और प्रदेश की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी कन्याओ को दृढ़ और मजबूत बनाने के लिए तमाम योजनाए चला रहीं हैं। साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर भी सरकार हर प्रकार से काम कर रहीं हैं। हमारे देश भारत का संस्कृति भी नारियो के सम्मान को लेकर हमेशा से सजग रहीं हैं। आज की हमारी बच्चीयाँ बड़ी होकर जहाँ दो घरो को रोशन करेंगी,तो वहीं ये देश का नाम भी फलक पर पंहुचायेंगी।नारी का सम्मान हमारे देश की महत्वपूर्ण संस्कृतियों में से एक है।प्रतिभागी छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया।पेंटिंग व डायलॉग प्रतियोगिता के नोडल जिलाविद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार व बीएसए कुशीनगर राम जियावन मौर्य रहें। इस दौरान विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोंड, विवेकान्द पाण्डेय, जि.पं. अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, डीएम महेन्द्र सिंह तवर,एसपी केशव कुमार,एडीएम वैभव मिश्रा,एएसपी सिद्धार्थ वर्मा,एस डीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल,सीओ कुंदन सिंह,तहसीलदार धर्मवीर सिंह lव नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर राव,एबीएसए कसया, रविन्द्र नारायण पाण्डेय, अनिल मिश्र, नीरज बंका, विजयपाल नारायण त्रिपाठी सहित शिक्षक अमिताभ त्रिपाठी,राकेश मणि, अहमद अली, आमिर अंसारी आदि सभी विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षिका, बीईओ,कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहे।





