
महुअवा बुजुर्ग न्यायपंचायत में रुदवालिया बना ओवर आल चैम्पियन
कुशीनगर । फाजिलनगर ब्लाक अंतर्गत जूनियर विद्यालय महुअवा कारखाना में महुअवा बुजुर्ग न्यायपंचायत की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट मेंटर प्रीति गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला व एसओ तुर्कपट्टी अनिल सिंह ने किया। प्राथमिक स्तर बालिकाओं के 50 मीटर दौड़ में रुदवालिया की संजू प्रथम, प्राथमिक वर्ग के बालकों की 200 मीटर दौड़ में सेमरा महासोंन के हैपी प्रथम 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में रुदवालिया की नन्दनी प्रथम, 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में रुदवालिया के सिट्टू प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में गौराखोर की इंद्रावती प्रथम जूनियर व प्राथमिक वर्ग कबड्डी तथा खो-खो की सभी प्रतियोगिताओं मे रुदवालिया की टीम विजेता रही। राजन शुक्ला ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है। इससे बच्चों में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होती है। विशिष्ट अतिथि एसओ तुर्कपट्टी अनिल सिंह ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उभारने की प्रथम सीढ़ी है यह प्रतियोगिता। शिक्षक पूरे मनोयोग से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाएं ताकि विभिन्न खेलों में देश को और मेडल मिल सके।आयोजक नोडल शिक्षक दीपक सिंह, खेल शिक्षक मंजूर आलम शिक्षक नेता राजेश शुक्ला, अविनाश शुक्ला, विद्यासागर पांडेय, फरहद अली, रामकुंवर प्रसाद, रवि राय, वेदप्रकाश त्रिपाठी, सन्तोष प्रसाद आदि मौजूद रहे।





