IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

कपरधिक्का को पराजित कर कुचायकोट की टीम सेमीफाइनल में

- 31 वें दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

 

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी आयोजित 31 वें दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के
उद्घाटन मैच में कुचायकोट की टीम कपरधिक्का को 35 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। बल्लेबाजी कर 32 रन बनाने वाले शुभम ने गेंदबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट भी लिया। इन्हे मैन आफ दि मैच चुना गया।
मंगलवार से शुरु प्रतियोगिता के पहले मैच में कपरधिक्का की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुचायकोट की टीम बल्लेबाज शुभम के 32 रनों की पारी के बूते निर्धारित 16 ओवर में 154 रन बनाए। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कपरधिक्का की पूरी टीम 119 रन पर आल आउट हो गई। शुभम ने महत्वपूर्ण 5 विकेट लिया। शुभम को मैन आफ दि मैच चुना गया। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि अंगद रजक व विशिष्ट अतिथि सहकारी समिति के संतोष उर्फ खोखा सिंह ने किया। अंपायर राहुल व विशाल, कमेंट्रेटर राजन सिंह व अमित तथा स्कोरर अभय ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। इस दौरान आयोजन समिति के धर्मेंद्र सिंह, आरपी सिंह, अमित सिंह, कुंदन, वरुण, सतीश, राहुल, अरविंद, सुनील, दीपू, प्रिंस, सागर, फिरोज आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!