IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

तहसीलदार के नेतृत्व में गई टीम दूसरे दिन भी खाली हाथ, नहीं जुड़ सका बिजली का तार

- 40 दिन से विद्युत आपूर्ति से वंचित उपभोक्ताओं के चेहरे पर एक बार फिर मायूसी

तहसीलदार के नेतृत्व में गई टीम दूसरे दिन भी खाली हाथ, नहीं जुड़ सका बिजली का तार
– 40 दिन से विद्युत आपूर्ति से वंचित उपभोक्ताओं के चेहरे पर एक बार फिर मायूसी

सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुदही के पूरब टोला में एक व्यक्ति के छत के उपर से गुजर रहा 11000 वोल्टेज का हाइटेंशन तार गत 30 सितंबर को आंधी में टूट गया। तबसे विद्युत विभाग तार जोड़ने का प्रयास कर रहा है लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा तार नहीं जोड़ने दिया जा रहा है। प्रभावित उपभोक्ताओं व सरकारी नलकूप से सिंचाई न हो पाने से आजिज किसानों ने गत रविवार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन किया था।
सोमवार की सायं तहसीलदार चंदन शर्मा के साथ एसडीओ चंदन कुमार व गुरवलिया उपकेंद्र के जेई रवींद्र कुमार संविदा लाइनमैनों के साथ मौके पर पहुंचे। सेवरही थाने से महिला कांस्टेबिल सहित दर्जन भर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। लेखपाल की मौजूदगी में लाइनमैन पोल पर चढ़े कि आरोपी के घर की महिलाएं उग्र हो गईं। मजबूरन लाइनमैनों को उतरना पड़ा। एसडीओ द्वारा कार्यवाही कर लाइन शिफ्टिंग का आश्वासन दिया गया और तबतक उसी पोल से तार जोड़ने का अनुरोध भी किया गया लेकिन आरोपी नहीं माना। थक हार कर टीम लौट गई। दूसरे दिन मंगलवार की सायं पांच बजे भी तहसीलदार के नेतृत्व में उक्त टीम पहुंची व आरोपी तथा उसके परिजनों के मान मनौव्वल में दो घंटे तक जुटी रही। लेकिन मामले का समाधान नहीं हो सका तो टीम कानूनी कार्यवाही करने की बात कहकर वापस लौट गई। इधर लगभग 40 दिन से विद्युत आपूर्ति से वंचित उपभोक्ताओं के चेहरे पर एक बार फिर मायूसी छा गई।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!