IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

स्काउट गाइड का मना 74 वां स्थापना दिवस

कुशीनगर । बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर में मंगलवार को भारत स्काउट गाइड का 74 वां स्थापना दिवस मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय को गाइड मीरा यादव द्वारा स्टीकर लगाकर व स्कार्फ पहनाकर किया गया। प्रधानाचार्य ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के ही दिन 1950 में भारत के शिक्षा मंत्री अब्दुल कलाम आजाद की अध्यक्षता में इसकी स्थापना हुई। कहा कि प्रशिक्षण से नयुवाओं में कुछ नया करने, दूसरों की सेवा प्रदान करने का भाव, आत्म विश्वास विकसित होता है। स्वागत व आभार प्रकट करते हुए स्काउट मास्टर विजय मणीन्द्र तिवारी ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। उपस्थित लोगों को स्टीकर लगाया गया। सुरेश प्रसाद गुप्त, डॉ सत्येंद्र सिंह, राजेश राय, अशोक चौरसिया, अमरजीत मिश्र, ले. वेद प्रकाश मिश्र, हरिकेश सिंह, शंभू शरण श्रीवास्तव, शिखा, श्रेया, अमन, अमृत, फैज रजा आदि उपस्थित रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!