IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

क्रिकेट मे सीपी हास्पीटल व फुटबाल में तमकुहीरोड की टीम विजेता

- सेमरा हर्दोपट्टी में आयोजित चार दिवसीय दिवाली मेला का हुआ समापन - सीपी हास्पीटल ने रोमांचक मुकाबले में 4 गेंद शेष रहते 2 विकेट से दर्ज की जीत - पेनाल्टी के जरिए से हुआ फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता का निर्णय - दौड़ के बालिका वर्ग में सरिता व बालक वर्ग में नौशाद विजेता

 

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में आयोजित 77 वें चार दिवसीय दिवाली मेला के अंतिम दिन बुधवार को क्रिकेट, दौड़ व फुटबाल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबला के साथ सुखद समापन हुआ। क्रिकेट मे सीपी हास्पीटल ने अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में मेंहदिया को पराजित कर कप जीता तो फुटबाल में पेनाल्टी शूट के जरिए तमकुहीरोड ने गंगुआ मठिया को पराजित कर शील्ड जीता।
क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहदिया की टीम के खिलाड़ियों 16 ओवर में बल्लेबाज गोविंद के 15 गेंद में 3 छक्के व एक चौके की मदद से बनाए गए 27 रनों की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीपी हास्पीटल की टीम ने बल्लेबाज निखिल के 31 गेंद पर छह छक्के व चार चौकों की मदद से बनाए 58 रनों की बदौलत15 ओवर 2 गेंद ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। निखिल को  मैन आफ दि मैच मेंहदिया के संदीप मित्तल को मैन आफ दि सीरीज चुना गया। खेल का शुभारंभ पूर्व प्रधान व शिक्षक फतेह बहादुर उर्फ पप्पू कुशवाहा ने फीता काटकर किया।
छठवें 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल में बालिका वर्ग में सरिता निषाद प्रथम, काजल राजभर द्वितीय व निक्की गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग में नौशाद अली प्रथम, नुरुल्लाह द्वितीय व अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि दुदही के ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि अनुज सिंह ने किया। प्रथम स्थान प्राप्त धावकों को साइकिल से पुरस्कृत किया गया।
फुटबाल मैच के फाइनल में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूट आउट में तमकुहीरोड ने गंगुआ मठिया को 3-2 से पराजित कर खिताब जीत लिया। पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा भारतीय संस्कृति में सामाजिक , धार्मिक व व्यापारिक समूह को मेला कहा जाता है।
खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं।विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता डा. डीएन कुशवाहा, उद्घोषक दुर्गेश सिंह व राजन सिंह, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अंगद रजक, प्रेमशंकर सिंह, विनोद सिंह, अमित सिंह , शुभम सिंह , अरविंद , संदीप सिंह , नंदू सिंह, डा . राहुल सिंह, हेमंत सिंह, टोनी सिंह,
अभिषेक, शुभम, अभय सिंह झुन्नू, पंकज, अमित, पप्पू सिंह, प्रेमशंकर सिंह, रवि सिंह, विनोद सिंह, अजय सिंह, हेमंत सिंह, मार्कण्डेय सिंह, अनुज, अनुराग, प्रिंस
आदि मौजूद रहे ।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!