
कुशीनगर । प्राथमिक शिक्षा की मजबूती के लिए एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने वाले सभी शिक्षक प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कक्षा में कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएं।
यह बातें बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बीआरसी पडरौना पर आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन शिक्षकों को संबोधित करते कहा । उन्होंने बताया कि अध्यापकों से कहा कि विभाग द्वारा यह प्रशिक्षण बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में बच्चों को मजबूत करना ही विभाग का प्रमुख लक्ष्य है। इसलिए प्रशिक्षण के माध्यम से नवीन अवधारणा के विषय बिंदुओं के प्रति शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक उपस्थित रहे। एआरपी दुर्गेश त्रिपाठी, मनीष वाजपेई ,संजीव कुमार ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एआरपी जितेंद्र सिंह, अनुपम त्रिपाठी, दीपशिखा शर्मा, आकाश सिंह, राजकुमार भास्कर, अमृतलाल, राजेश भारती, अविनाश पंकज, दिनेश कुमार, कल्पना, अजिताभ तिवारी, माधुरी देवी, मीरा देवी, अनूप द्विवेदी, पीतांबर यादव, नेहा आदि मौजूद रहे ।





