IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

अपने अपने लीग मैच जीत राजापाकड़ व तिवारीपट्टी की टीमें क्वार्टर फाइनल में

- चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का द्वितीय दिन - राजापाकड़ के बल्लेबाज छोटू व तिवारी पट्टी के गेंदबाज रहीमुद्दीन चुने गए मैन आफ दी मैच

अपने अपने लीग मैच जीत राजापाकड़ व तिवारीपट्टी की टीमें क्वार्टर फाइनल में
– चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का द्वितीय दिन
– राजापाकड़ के बल्लेबाज छोटू व तिवारी पट्टी के गेंदबाज रहीमुद्दीन चुने गए मैन आफ दी मैच

तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को दो लीग मैच खेले गए। पहले मैच में राजापाकड़ ने सपही व दूसरे मैच में तिवारीपट्टी ने गौरीश्रीराम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन दूसरे लीग मैच में टास जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए बीआरपी क्लब राजापाकड़ की टीम ने मैन आफ दी बल्लेबाज छोटू के 29 गेंद में 68 रनों की बदौलत निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सद्दाम इलेवन सपही की टीम 10.5 ओवर में 50 रनों पर आल आउट हो गई। बरवाराजापाकड़ ने सपही को 106 रनों हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। दिन के दूसरे व प्रतियोगिता के तीसरे मैच में तिवारीपट्टी टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करती गौरीश्रीराम की टीम 10.3 ओवर में 67 रन पर आल आउट हो गई और 47 रन से मैच हार गई। पांच विकेट लेने वाले तिवारीपट्टी के गेंदबाज रहीमुद्दीन को मैन आफ दी मैच चुना गया। कामोद कुमार व सेराज अंसारी ने अंपायरिंग, कृष्णा कुमार ने स्कोरिंग व संजय सम्राट ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र राय, विशिष्ट अतिथि सपा के विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष डा. विनीत शर्मा व अति विशिष्ट अतिथि विक्रम प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजक  सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अरविंद उर्फ भीम भारती, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!