IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

दुमही को पांच विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची गौरीनगर की टीम

- चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां दिन

 

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन मंगलवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। गौरीनगर की टीम ने दुमही को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
प्रतियोगिता के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए
दुमही की टीम ने 14.1 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में गौरीनगर की टीम ने 13.3 ओवर में ही बल्लेबाज राजू के 17 गेंद में दो छक्कों व तीन चौकों की मदद से बनाए 33 रन की बदौलत मैच जीत लिया। राजू के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ दी मैच चुना गया। सूरज व कामोद ने अंपायरिंग, अमित पांडेय ने स्कोरिंग, प्रिंस शुक्ल व सोनू कुमार गोंड ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह व विशिष्ट अतिथि महराजा यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, अरविंद उर्फ भीम भारती, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार, नीरज कुमार, अंकुर चौहान, अनिल कुशवाहा, रवि शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!