IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरसाहित्य सृजन

शिक्षा पर ही टिका है देश का भविष्य : रीता गुप्ता

शिक्षा पर ही टिका है देश का भविष्य : रीता गुप्ता

कुशीनगर । आज के बच्चे, कल के भविष्य हैं। बुनियादी शिक्षा पर ही बच्चों व देश का भविष्य टिका होता है। बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का काम शिक्षकों के द्वारा ही किया जाता है। उक्त बातें शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशम्भरपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी कसया रीता गुप्ता ने कही। कहा कि मजबूत राष्ट्र की परिकल्पना साकार तभी हो सकती है जब हमारे बच्चे कुशल व सुशिक्षित हो। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ कसया गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। इस दौरान बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति देखकर उनके अभिभावक गदगद दिखे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर के मण्डल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने भी संबोधित किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,भ्रूण हत्या, धूम्रपान आदि विषयों पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज को संदेश देने का काम किया। इससे पूर्व बच्चों ने विद्यालय में आयोजित खेल कूद के विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उसके पश्चात को आयोजित शिक्षक अभिभावक बैठक में विभाग के विभिन्न योजनाओं तथा डीबीटी आदि बिंदुओं पर जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका पुष्पा सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर प्रकाश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार तिवारी ने किया। अन्त में वरिष्ठ शिक्षक चन्द्रपाल सिंह ने आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर गीता शर्मा, सविता सिंह, इंदू कुशवाहा, सत्यभामा सिंह, इसरावती, सोली, ख़ुशी कुशवाहा, अंजली, सोनम, अर्चना, सुप्रिया, तनु, खुशी मौर्य, गौतम, सोनू, विपुल आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!