देश सेवा में चित्रांश की भूमिका अग्रणी–संतोष
– स्थापना दिवस व शास्त्री जयंती विभूतियों का हुआ सम्मान

- देश सेवा में चित्रांश की भूमिका अग्रणी–संतोष
– स्थापना दिवस व शास्त्री जयंती विभूतियों का हुआ सम्मान
कुशीनगर। सेवानिवृत जिला व सत्र न्यायाधीश संतोष श्रीवास्तव ने कहा है कि चित्रांश समाज के लोग अपने विकास के साथ साथ सर्वसमाज के विकास के लिए कार्य करते हैं। समाज के विभिन्न घटक को जोड़े रखने में यह समाज भूमिका निभा रहा है। यह देश की बहुत बड़ी सेवा है।
उन्होंने बुधवार की देर रात ब्राइट चिल्ड्रेन स्कूल में आयोजित चित्रांश कल्याण समिति के स्थापना दिवस व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
जयंती के अवसर पर आयोजित करने के दौरान यह बात कही।अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री चित्रांश समाज के आदर्श हैं। उनका जय जवान जय किसान का नारा आज भी प्रासंगिक है। इस आदर्श वाक्य में देश अस्मिता सुरक्षित है।
नगरपालिका कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता राकेश जायसवाल ने कहा कि
देश के विकास में चित्रांश समाज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रशासन, न्यायपालिका, विज्ञान,कारपोरेट, मीडिया समेत सभी क्षेत्रों में इस समाज के लोग अग्रणी भूमिका में है। यह सब कुछ शिक्षा के प्रति समाज की जागरूकता से संभव हो रहा है। ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा की चित्रांश बंधु राजनीतिक क्षेत्र में समाज के लोग आगे आए। कार्यक्रम को
डा.अनिल कुमार सिन्हा, डा.आशीष श्रीवास्तव,एडवोकेट वीरेंद्र श्रीवास्तव,मनीष कुमार श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। अनन्या,यथार्थ,अंबिका, मिष्टी नंदनी, नव्या, मिंजल आदि अनेक मनोहरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत व सम्मान अध्यक्ष कृष्णप्रताप,चंद्रकांत ,रजनीश, सुधांशु,अभिषेक,अटल,राजन, विपिन मधुलिका श्रीवास्तव, शांति श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व देवी सरस्वती व चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। आभार ज्ञापन जय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। संचालन ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व विकास श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर
लोकतंत्र रक्षक सेनानी ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव,वरिष्ठ सिविल एडवोकेट रविंद्रलाल श्रीवास्तव, चिकित्सक डा.नित्यानंद श्रीवास्तव, एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव,रंजना श्रीवास्तव व अर्चना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।





