
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष को रोटरी के सदस्यों ने किया सम्मानित

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी का कुशीनगर में प्रथम आगमन पर रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा बुधवार शाम कुशीनगर स्थित कुशीनगर इन रेस्टोरेंट में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, जागरूकता और सामाजिक उत्थान के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उपाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों के प्रति संजीवनी का कार्य कर रहा है और कुशीनगर में महिलाओं के कल्याण हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि चारु चौधरी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य हो रहे है। रोटरी के सदस्य के रूप में भी चौधरी कई वर्षों से सामाजिक कार्यों को करती हैं। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव अजय सिंह ने किया। इससे पूर्व चौधरी को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक डॉ. सुनील सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स विजय कृष्ण द्विवेदी, मीडिया प्रभारी अरुण वर्मा, अरुण मौर्या, हेमंत गर्ग आदि उपस्थित रहे।





