IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

19 अक्टूबर को होगा कुशीनगर ब्लड बैंक और आईएमए के संयुक्त तत्वावधान में रक्ताधान चिकित्सा पर CME का आयोजन 

 

19 अक्टूबर को होगा कुशीनगर ब्लड बैंक और आईएमए के संयुक्त तत्वावधान में रक्ताधान चिकित्सा पर CME का आयोजन 

कुशीनगर। कुशीनगर ब्लड बैंक और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में 19 अक्टूबर 2024 को सायं सात बजे से कुशीनगर इन रेस्टोरेंट में एक विशेष सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘रक्ताधान चिकित्सा’ (Transfusion Medicine) होगा।कार्यक्रम में गोरखनाथ ब्लड बैंक के डॉ. अवधेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। वक्ताओं में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया से प्रोफेसर डॉ. प्रियंका राय, फातिमा हॉस्पिटल, गोरखपुर से डॉ. दिव्या राय और डॉ. अभिषेक मालवीय शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ रक्ताधान चिकित्सा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे और नवीनतम जानकारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराएंगे।इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए कुशीनगर ब्लड बैंक के संचालक राजीव तिवारी ने बताया कि कुशीनगर जिले में इस विषय पर यह पहला कार्यक्रम होगा, जिसका उद्देश्य चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को रक्ताधान चिकित्सा की आधुनिक विधियों और सुरक्षा मानकों से परिचित कराना है। इस कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और स्थानीय चिकित्सकों की उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी संबंधित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को आमंत्रित किया गया है।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!