बैंक खाता से 2लाख 91हजार दो सौ 80 रूपये का फराड, पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग

बैंक खाता से 2लाख 91हजार दो सौ 80 रूपये का फ्रॉड, पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग
कुशीनगर । एक व्यक्ति ने अपने बैंक खाते से 291280( दो लाख इक्यानबे हजार दो सौ अस्सी) रूपये फ्राड करने का एक फाइनेंस बैंक पर आरोप लगाते हुए साइबर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है l प्राप्त सूचना व पीड़ित द्वारा थाने में दिए गए तहरीर के अनुसार पीड़ित शैलेश प्रसाद पुत्र हरेन्द्र प्रसाद वर्तमान निवासी नगरपालिका परिषद कुशीनगर वार्ड न0 21 बुद्ध नगरी कुशीनगर ने कहा है कि वह फिनेबल फाइनेन्स बैंक से 06 दिसंबर 2023 को तीन लाख रूपये का लोन लिया था,जो मैं उसको बन्द करना चाह रहा था।जबकि फिनेबल फाईनेन्स बैंक का स्टेटमेन्ट पर जो नम्बर था वह कई बार फोन करने पर भी रिसिव नही हुआ तो, गुगल से फिनेबल फाईनेन्स बैंक के कष्टमर केयर का नम्बर निकाला और उस नम्बर पर फोन किया, जिसने मेरा डिटेल सत्य बताया l उसके बाद मैंने उससे लोन बन्द व सेटलमेन्ट करने के लिए बात किया तो, वह बोला कि 213701 लाख रूपये का पेमेन्ट पुरा कर देंगे तो आपका सेटेलमेन्ट हो जायेगा, जिसके बाद मैने गुगल पेय और फोन पेय से 04 नवंबर 2024 को 200001 लाख रुपया पेमेन्ट कर दिया था,और फिर 05नवंबर 2024 को बाकी 13700 रूपये पेमेंट करने के बाद एनओसी की मांग किया, जिसपर उसने कहा कि 48 घण्टे बाद एनओसी मिलेगा। लेकिन 48 घंटे बाद भी एनओसी नहीं मिला तो पूछने पर बताया कि एनओसी देने में कुछ दिकते आ रही है। उसके बाद वह अपने सिनियर से बात करायी l बात करने के दौरान 07 नवंबर 2024 को मेरे केनेरा बैंक खाता से 291280 रूपया फराड किया मेरे बैंक खाता सं.5987101007362 से सात बार में पेमेन्ट 291280 रूपये फराड कर के खाता से काट लिया। जिसके बाद से उससे कोई बात नहीं हो पा रही है l पीड़ित का कहना है कि बात करने के दौरान ही फराड हुआ हैl पीड़ित ने तहरीर देकर पैसा दिलाने दिलाने कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है l





