
कुशीनगर में परलोकवासी भी करते पर्यटकों को गाइड
कुशीनगर । अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में परलोकवासी भी पर्यटकों को गाइड करते हैं। कसाडा के इनफार्मेशन बोर्ड से तो यही लगता है। महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर के सामने कुशीनगर विशेष विकास प्राधिकरण (कसाडा) द्वारा निर्मित इनफार्मेशन सेंटर के आगे सूचना बोर्ड पर पर्यटकों की सुविधा के लिए कुछ नाम और सम्पर्क नंम्बर अंकित है। टुरिस्ट गाइड में पहला नाम वीरेंद्र मिश्र का है। मिश्र पहले ही स्वर्गवासी हो चुके हैं। अबतक वह नाम नहीं हटाया गया है। बोर्ड पर अन्य अशुद्धियां भी हैं जैसे सीओ व एसएचओ कसया के आगे एक ही मोबाइल नंम्बर लिखा गया है जबकि दोनों का नंम्बर अलग-अलग है। गाइड किरन सिंह को किरन देवी बना दिया गया है। बोर्ड भी पुराना व जर्जर हो गया है। किरन सिंह से कसाडा से नया सूचना बोर्ड बनवाने और अशुद्धियों को शुद्ध करने की मांग की है।





