उत्तरप्रदेशकुशीनगर
भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष बने प्रो कौस्तुभ नारायण मिश्र
(आलोक कुमार तिवारी, कुशीनगर)

भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष बने प्रो कौस्तुभ नारायण मिश्र
कुशीनगर । बुद्ध पी जी कालेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर कौस्तुभ नारायण मिश्र ने विभागाध्यक्ष के रूप में सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। विभागाध्यक्ष रहे प्रो ब्रजेश सिंह 30 नवम्बर को अवकाश प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रो मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय में भूगोल विभाग का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। इसको सभी के सहयोग से आगे बढ़ाने का प्रयत्न करेंगे। प्रो मिश्र के विभागाध्यक्ष बनने पर प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र, प्रो रेखा तिवारी, प्रो सत्येन्द्र गौतम, डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डॉ दुर्गेश मणि त्रिपाठी, डॉ ज्ञानेश सिंह, डॉ कमाल, कृष्ण कुमार सिंह, बृजकिशोर दुबे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।





