वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, हुए सम्मानित
आलोक कुमार तिवारी(मो.न.9792140210)

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, हुए सम्मानित

कुशीनगर । बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज कुशीनगर के क्रीड़ांगन में शुक्रवार को धर्मोदय विद्या विहार इंटर कालेज मदनपुर कसया द्वारा वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान कक्षा चार व पांच की 100 मीटर रिले दौड़ बालिका वर्ग में सोनम, कक्षा तीन से पाँच की 200 मीटर रिले दौड़ बालक वर्ग में गौरव यादव तो बालिका वर्ग में अदिति पाण्डेय, कक्षा सात व आठ की 200 मीटर रिले दौड़ बालिका वर्ग में रोशनी कुशवाहा, कक्षा नौ से बारह की 400 मीटर रिले दौड़ बालिका वर्ग में याशमीन अंसारी, कक्षा नौ से बारह की 800 मीटर रिले दौड़ बालिका वर्ग में शालिनी निगम तो बालक वर्ग में अभय यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो- खो प्रतियोगिता में टीम रेड ने प्रथम तो टीम ब्लू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छः से बारह की स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शिखर शर्मा तो बालिका वर्ग में विद्यावती मद्देशिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ के मुख्य अतिथि गोरखपुर सेन्ट मैरी इंटर कालेज पादरी बाजार से आये फ़ादर टोनी व विशिष्ट अतिथि लिटिल फ्लॉवर स्कूल धर्मपुर से आये फ़ादर एबीन ने फीता काट कर किया। इस दौरान अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। छात्रों को खेलों से टीम भावना, अनुशासन, आपसी सौहार्द्र की भावना सीखने को मिलती है। आजकल सरकार खेलों इंडिया के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। खिलाड़ियों को अपने काबिलियत को सिद्ध करने के लिए तमाम सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है। अतिथियों का स्वागत व अंत में आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य फ़ादर मैथ्यूज एम जॉन ने ज्ञापित किया।

शिक्षक चन्द्रकांत श्रीवास्तव व लेखाकार नित्यानंद ने संचालन किया। निर्णायक की भूमिका सिस्टर नम्रता, सिस्टर टेन्सी व सिस्टर ब्लेसी ने निभाया। इस दौरान संदीप, अनित, सर्वेश, सुधीर, विशाल, धर्मेन्द्र, आनन्द सागर, विपिन, अनिता, नीता, किरन, संगीता, निधि, शालिनी, शशिप्रभा, पूजा, प्रज्ञा, ज्योति, विजयलक्ष्मी, सीमा आदि ने खेल प्रतियोगिता के सफल संपादन में अपनी योगदान दिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के अतिरिक्त विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





