IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

वनों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस

(आलोक कुमार तिवारी)

वनों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस

कुशीनगर । शुक्रवार को तमकुही वन रेंज अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया करन पट्टी में पौधरोपण एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अगर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, जल और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं तो हमें वनों के संरक्षण के प्रति गंभीर होना पड़ेगा। वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश बहादुर नायक ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और वनों के महत्व को उजागर करने के लिए हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य वनों के संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना है। केंद्र प्रभारी डा. अशोक राय ने कहा कि जीवन के लिए ऑक्सीजन, भोजन, ईंधन समेत तमाम प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत होती है जो हमें वनों से प्राप्त होता है। ऐसे में वन का महत्व बहुत ज्यादा है। प्रगतिशील किसान पारसनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र विकास की दिशा में इतने अग्रसर हैं कि वनों की कटाई बढ़ती जा रही है और जंगलों के स्थान पर ऊंची-ऊंची बिल्डिंग और सड़कों आदि ने ले ली है।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!