सहयोग से बन रही यज्ञशाला, श्रमदान से डाला गया लेंटर 👉धार्मिक कार्यों के लिए उपयोगी यज्ञशाला एकजुटता और सहयोग की मिसाल
(आलोक कुमार तिवारी)

सहयोग से बन रही यज्ञशाला, श्रमदान से डाला गया लेंटर
– धार्मिक कार्यों के लिए उपयोगी यज्ञशाला एकजुटता और सहयोग की मिसाल
कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी स्थित शिवमंदिर परिसर में सामुदायिक सहयोग से निर्माणाधीन यज्ञशाला का कार्य ग्रामीणों की आस्था और समर्पण का प्रतीक बन चुका है। सोमवार को यज्ञशाला की छत के लिए श्रद्धालुओं व समिति के सदस्यों ने श्रमदान कर लेंटर डाला।
यज्ञशाला का निर्माण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए किया जा रहा है, ताकि गांव में बड़े स्तर पर हवन, पूजन और अन्य अनुष्ठान सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। यज्ञशाला से धार्मिक चेतना को बल मिलेगा और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। गत दो मार्च को विधिवत रूप से यज्ञशाला का शिलान्यास किया गया था, जिसके बाद से कार्य लगातार प्रगति पर है। लेंटर डालने से पहले पुरोहित पं. राजेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। इस दौरान कुमारी रुबी यादव ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त मशीनरी का विधिवत पूजन कर कार्य की शुभ शुरुआत की। यज्ञशाला निर्माण में यज्ञ समिति और ग्रामीणों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजू यादव, महंत हरिदास महराज, मृत्युंजय सिंह मोनू, प्रधान प्रतिनिधि सिकंदर शर्मा, राजनारायण मिश्र उर्फ चुन्नु, पप्पू यादव, सत्यनारायण यादव, मुकेश यादव, जोखू यादव, रवींद्र यादव, छोटे ठाकुर, विजय श्रीवास्तव, भोलू यादव, आनंद यादव, परमानंद यादव, धर्मराज, अशोक, हरेंद्र, प्रेमचंद यादव, महंत, देवकी, साधू यादव, मिठाई बासफोर, छोटेलाल, गुदर यादव, नवलकिशोर यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि यह यज्ञशाला न केवल धार्मिक कार्यों के लिए उपयोगी होगी, बल्कि यह गांव के लोगों की एकजुटता और सहयोग की मिसाल भी बनेगी। ग्रामीणों का कहना है कि यह पवित्र स्थल आने वाली पीढ़ियों को भी आस्था और सामुदायिकता का संदेश देगा।





