IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

शिक्षकों के नवाचार और सहयोग पर केंद्रित रही संकुल बैठक 👉 संकुल बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, गतिविधियों और क्लबों की प्रगति पर हुई समीक्षा

(आलोक कुमार तिवारी)

शिक्षकों के नवाचार और सहयोग पर केंद्रित रही संकुल बैठक
👉 संकुल बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, गतिविधियों और क्लबों की प्रगति पर हुई समीक्षा

कुशीनगर । दुदही विकास खंड के धर्मपुर न्याय पंचायत के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बंगरा रामबक्स राय में मंगलवार को शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षण योजनाओं की प्रभावशीलता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षकों के आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का संचालन कर रहे नोडल शिक्षक बालकृष्ण ने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता, जिज्ञासा और सहभागिता विकसित करने के लिए हमें गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं कौन हूं, एक सीख – एक बदलाव जैसी गतिविधियां निपुण भारत लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। बैठक के दौरान निपुण विद्यालय निर्माण की समय-सीमा, भाषा व गणित आधारित प्रस्तुतिकरण, तथा विभिन्न क्लबों की प्रगति की समीक्षा की गई। इको, स्पोर्ट्स, विज्ञान, गणित, ज्योग्राफी और डिजिटल क्लब की गतिविधियों पर भी विशेष चर्चा हुई। संकुल शिक्षक प्रणव प्रकाश गिरी, योगेंद्र शर्मा, रजनीश गुप्ता और सत्येंद्र सिंह ने शैक्षिक नवाचारों की आवश्यकता पर बल देते हुए अपने विचार रखे। बैठक में आरती गुप्ता, विमलेश प्रताप सिंह, व्यास मिश्र, बसंत शर्मा, मुनेन्द्र सिंह, उमेश प्रसाद, हरिकेश यादव, ईश्वर चन्द गुप्ता, शोभा राय, अनुपमा राय, विवेक राज, विजेंद्र गौतम, दीपक गुप्ता, संतोष कुमार, एजाज अहमद, अबरार अहमद, राहुल शुक्ल, विशाल सिंह, शिवेश सिंह, अमित कुमार, मो. अयूब खां, अरुण कुमार, मुकेश यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!