ग्राम कोइंदी बुजुर्ग में धारा 24 के तहत पैमाइश सम्पन्न 👉 उपजिलाधिकारी के रोस्टर के तहत राजस्व टीम ने की निशानदेही
(आलोक कुमार तिवारी)

ग्राम कोइंदी बुजुर्ग में धारा 24 के तहत पैमाइश सम्पन्न
👉 उपजिलाधिकारी के रोस्टर के तहत राजस्व टीम ने की निशानदेही
कुशीनगर । उपजिलाधिकारी तमकुहीराज के आदेश पर रविवार को ग्राम पंचायत कोइंदी बुजुर्ग में धारा 24 के तहत भूमि पैमाइश करायी गई। भूमि विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व टीम ने मौके पर उपस्थित होकर सीमांकन व निशानदेही करायी। राजस्व निरीक्षक वेदप्रकाश व हल्का लेखपाल शैलेन्द्र मिश्र ने वादी व प्रतिवादी की उपस्थिति में पैमाइश कार्य सम्पन्न कराया। पैमाइश के दौरान दोनों पक्षों को भूमि की वास्तविक स्थिति समझायी गयी और विवादित भूमि पर सीमा चिह्न स्थापित किए गए। राजस्व टीम ने सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सीमांकन को रिकॉर्ड में दर्ज किया। वादी व प्रतिवादी पक्ष से जुड़ी महिलाएं व ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर निष्पक्ष तरीके से कार्यवाही करते हुए राजस्व टीम ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी पक्ष को कोई आपत्ति न रहे। ग्रामीणों ने राजस्व टीम की तत्परता और पारदर्शिता की सराहना की।





