IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

डॉ सौरभ द्विवेदी अध्यक्ष तो डॉ राजेश जायसवाल महाविद्यालय शिक्षक संघ के बने महामंत्री

(आलोक कुमार तिवारी)

डॉ सौरभ द्विवेदी अध्यक्ष तो डॉ राजेश जायसवाल महाविद्यालय शिक्षक संघ के बने महामंत्री
कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में शिक्षक संघ कार्यकारिणी का गठन शनिवार को हुआ। संस्कृत विभाग के डॉ सौरभ द्विवेदी को अध्यक्ष, राजनीति शास्त्र विभाग के डॉ राजेश कुमार जायसवाल को महामंत्री, हिंदी विभाग के डॉ रामनवल प्रसाद को उपाध्यक्ष, डॉ राकेश सोनकर, डॉ लक्ष्मी को संयुक्त मंत्री, डॉ कमाल हसन को कोषाध्यक्ष और डॉ जितेंद्र कुमार मिश्र को गुआकटा प्रतिनिधि चुना गया। शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और मंत्री डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और डॉ पारसनाथ ने इसकी घोषणा सदन में की।
बताते चले कि सदन में चुने गए अध्यक्ष मंत्री के अतिरिक्त अध्यक्ष पद हेतु डॉ राजेश कुमार सिंह और महामंत्री पद हेतु डॉ चंद्र प्रकाश सिंह का नाम भी प्रस्तावित हुआ था। लेकिन बाद में दोनों ने अपनी अपनी प्रत्याशिता वापस ले ली।
प्रो राम भूषण मिश्र, पूर्व प्राचार्य प्रो अमृतांशु शुक्ल, प्रो इंद्रासन प्रसाद डॉ राघवेंद्र मिश्र, प्रो वीरेंद्र कुमार, प्रो रेखा तिवारी, प्रो अवधेश पांडेय, प्रो कौस्तुभ नारायण मिश्र, प्रो गौरव तिवारी, डॉ निगम मौर्य, डॉ रमेश चंद्र विश्वकर्मा, डॉ कृष्ण कुमार जायसवाल,  डॉ जितेंद्र मिश्र, डॉ रीना मालवीय, गुआकता महामंत्री निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ यज्ञेश नाथ त्रिपाठी, डॉ पंकज दुबे, डॉ शंभू दयाल कुशवाहा, डॉ पुष्पेंद्र सोनी आदि ने चुनी हुईं कार्यकारिणी को बधाई दिया है।
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button