कुशीनगर भैंसही में निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 👉200 मरीजों को स्वास्थ्य जांच कर दिया गया दवा
(आलोक कुमार तिवारी)

कुशीनगर भैंसही में निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
👉200 मरीजों को स्वास्थ्य जांच कर दिया गया दवा
कुशीनगर । कसया क्षेत्र के भैंसही प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को इलेक्ट्रो होमियोपैथी मान्यता संघर्ष समिति व ड्रीम यूथ क्लब भैंसही के संयुक्त तत्वाधान में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया तथा विद्यालय परिसर में चिकित्सकों द्वारा पौधा रोपण किया गया।
शिविर में आए हुए लगभग 200 लोगों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर निः शुल्क दवा वितरण किया गया । शिविर में सहयोग करने वाले चिकित्सकों को ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया ।
आयोजक बुद्धा एडवांस इलेक्ट्रो होमियोपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड क्लिनिकल रिसर्च सेंटर कुशीनगर डॉ. राघवेंद्र सिंह व ड्रीम यूथ क्लब भैंसही के अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने कहा कि गांव में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन इस लिए किया गया है ताकि गरीब व असहाय लोग जो पैसे के अभाव में दवा से वंचित रह जाते हैं। उनको घर पर ही चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जा सके।
गरीबों की सेवा के लिए इस तरह के कैंप हमेशा आयोजित किया जाएगा । इस दौरान डॉ. रामगोपाल पटेल, डॉ. मनीष कुशवाहा , दे.शफीकुरहमान, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, सुनील कुमार रजत , प्रहलाद चौधरी, अखिलेश सिंह, अमित सिंह, राजन मद्धेशिया, सतीश यादव, समाज सेवी मनिंद्र कुमार, ज्ञानेश गुप्ता, सविता खातून, प्रिय सिंह, आकांक्षा सुमन, किरण सिंह, रंजना शर्मा, नीतू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।





