IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरलाइफस्टाइल

विधिक जागरूकता शिविर में बाल संरक्षण और महिला अधिकारों की दी जानकारी (1) दहेज उत्पीड़न और बाल विवाह को लेकर किया जागरूक – नशा मुक्ति, कुपोषण और घरेलू हिंसा पर हुई चर्चा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर

(आलोक कुमार तिवारी)

कुशीनगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में फाजिलनगर विकास खंड के मधुरिया गांव स्थित एसआरडी चिल्ड्रन एकेडमी परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बाल संरक्षण, एसिड अटैक, नशा मुक्ति, कुपोषण, दहेज उत्पीड़न, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सामाजिक कुरीतियों, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
पैरालीगल वालंटियर रामाश्रय पांडेय उर्फ पप्पू ने दहेज उत्पीड़न और बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है। दहेज की मांग को लेकर किसी महिला का उत्पीड़न करना कानूनन अपराध है। ऐसी घटनाओं को सामाजिक परंपरा या पारिवारिक मामला मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा या उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाना जरूरी है। पीड़ितों और उनके स्वजन को भय या सामाजिक दबाव में चुप रहने के बजाय संबंधित अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए तथा जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने एसिड अटैक, बाल संरक्षण और कुपोषण जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूकता को सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
पैरालीगल वालंटियर पिंकी यादव ने शिशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों के प्रति सचेत करते हुए बच्चों के खानपान, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। विद्यालय प्रबंधक राकेश पांडेय ने नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इससे बचाव के लिए जागरूकता और समय पर उचित सहायता जरूरी है। राजेश यादव ने घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। शशि कला शर्मा ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उत्पीड़न की स्थिति में कानूनी सहायता लेने की अपील की। प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। वरिष्ठ अध्यापक हरिश्चंद्र ने समापन की घोषणा की। इस अवसर पर अंजू, पल्लवी शर्मा, बृजेश पांडेय, कृष्णा साहनी, अजीत मद्धेशिया, सुमित चौबे, बीरबल, रमेश, आशीष शर्मा, शिवम, प्रियांशु, कबीर, विक्की, आर्यन, शुभम, चंदन, मोहित, अदिति, रजनी, रेणुका, गुलिशा, रेशमा, प्रिया, अंशिका, कृष्णा और मोहित आदि उपस्थित रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button