IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरसाहित्य सृजन

भरत का चरित्र त्याग, भक्ति, प्रेम और आदर्श की अमर गाथा : स्वामी उद्धव शरण

(आलोक कुमार तिवारी)

भरत का चरित्र त्याग, भक्ति, प्रेम और आदर्श की अमर गाथा : स्वामी उद्धव शरण
– श्री शतचंडी महायज्ञ में गूंजे रामकथा के दिव्य प्रसंग, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
– वनवास से वापस आने के बाद राज्याभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

कुशीनगर । दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही स्थित बंगरा रामबक्स राय दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ एवं रामकथा अमृत वर्षा में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। कथा के विश्राम दिवस शुक्रवार की संध्या अयोध्याधाम से पधारे प्रख्यात कथावाचक स्वामी डॉ. उद्धव शरण महाराज ने भरत के चरित्र, राम-रावण युद्ध एवं वनवास से लौटने के बाद भगवान श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक का मार्मिक वर्णन किया।
भरत चरित्र का वर्णन करते हुए कथावाचक ने कहा कि भरत भगवान श्रीराम के परम भक्त और त्याग की मूर्ति थे। उनकी निःस्वार्थ भक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति अटूट प्रेम अनुकरणीय है। भरत का चरित्र त्याग, भक्ति, प्रेम और आदर्श भ्रातृभाव की अमर गाथा है। जैसे ही कथा में राज्याभिषेक की झांकी प्रस्तुत की गई, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। भक्ति भाव से सराबोर श्रद्धालु पुष्प वर्षा करते हुए भजन-कीर्तन में मग्न हो गए और भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे। संपूर्ण परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इसके पूर्व विधायक डा. पीके राय, भाजपा नेता अजय राय, सामाजिक कार्यकर्ता अवधनाथ ठकुराई, विजय बहादुर तिवारी आदि व्यास पीठ का पूजन किया। संचालन प्रिंस शुक्ल। पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, आयोजक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, एडवोकेट अशोक राय, शोभित शुक्ल, डिंपल शुक्ल, अनुपमा राय, मंजू राय, बिट्टू शुक्ल, आलोक राय उर्फ मन्टू, संजय राय, बबलू राय, संतोष शुक्ल, अवधेश शुक्ल, अनिल राय, बलिराम राय, मधुरश्याम शुक्ल, रामकिशोर शुक्ल, अरविन्द राय, नागेंद्र राय, गुड्डू पांडेय, रमेश चौहान, अनूप शुक्ल, रमाकांत शुक्ल, भीम प्रसाद, लक्ष्मन शुक्ल, तूफानी शर्मा, रंजन शुक्ला, रोहित शुक्ला, अमन शुक्ल, बृजेश राय, हरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!