IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
Uncategorized

परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 👉शैक्षणिक भ्रमण से होता है बौद्धिक विकास- विजयपाल नारायण त्रिपाठी

परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
👉शैक्षणिक भ्रमण से होता है बौद्धिक विकास- विजयपाल नारायण त्रिपाठी

कुशीनगर । तहसील कसया क्षेत्र के विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में टॉप 100 में स्थान पाने वाले विकासखंड कसया के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण पर धार्मिक और पर्यटकीय स्थलों के महत्व को जाना । रविवार को शैक्षणिक भ्रमण को खंड शिक्षा अधिकारी कसया/ फाजिलनगर विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर त्रिपाठी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है देश के आधुनिक स्थलों का अवलोकन करके भीतर का खोजी मन जागेगा, उनमें आधुनिक तरंगो को पकड़ने की अभिरुचि विकसित होगी।इस प्रकार की यात्रा से छात्र पुस्तकीय तनाव से मुक्त होते हैं साथ ही जिन तथ्यों को वे पुस्तक में देखते हैं वह उन्हें प्रत्यक्ष रूप में देखने से मन की रुचि जागृत होती है। गोरखपुर स्थित -बुढ़िया माई, नौका बिहार, अंबेडकर पार्क, प्राणी उद्यान आदि का दर्शन किया। राम प्रकाश पांडे, अजेय कुशवाहा, आदित्य कुमार तिवारी ,अजय शुक्ला, मनोज कुमार चतुर्वेदी, अमीरुल हक ,राजीव नयन द्विवेदी ,भगवत कुमार सिंह, हरिन्द्र कुमार चौरसिया, शैलेश कुमार त्रिपाठी, महेश रजक, मनोज कुमार सिंह राजकिशोर सिंह ,धनंजय मनी, अमला प्रसाद, सुशील कुमार शर्मा, दीपेश सिंह, संजय यादव ,शैलेश कुमार गोड, अशोक कुमार ,रीता सिंह ,प्रियंका पांडे, कुमारी इंदु गौड़, रश्मि सिंह तोमर, लेखाकार जितेंद्र कुमार रावत, विजय कुमार गुप्त, रामदयाल यादव, जयप्रकाश, सुरेश प्रसाद रावत, नीरज श्रीवास्तव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। नेतृत्व प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी व महेंद्र सिंह द्वारा किया गयाl दल के छात्र सूरज यादव, कुमारी ज्योति ,पिंकी, मानसा यादव, सोनी चौहान, महिमा वर्मा, विनीता भारती, विपिन कुमार, सलोनी, रितेश कुमार ,अनुराग ,प्रिया, कुंज बिहारी पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!