IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

दिवंगत प्रधानाध्यापक के परिजन को आर्थिक सहयोग

दिवंगत प्रधानाध्यापक के परिजन को आर्थिक सहयोग

कुशीनगर । दुदही विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह का गत 18 मार्च 2025 को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया था। उनके ब्रह्मभोज के अवसर पर विकास खंड शिक्षकों ने एकजुट होकर संवेदना व्यक्त की और परिवार को संबल प्रदान करने के लिए उनकी पत्नी गायत्री देवी को ₹1,91,000 एक लाख इक्यानवे हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की ल शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस सहयोग ने न केवल शिक्षक समुदाय की एकता और आपसी सद्भाव को प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी साबित किया कि एक शिक्षक का योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज की मजबूत नींव भी होता है। इस दौरान प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेन्द्र कुमार राय, जिला मंत्री सेवानिवृत्त शिक्षक संघ अभिमन्यु प्रसाद, प्रधानाध्यापक विद्या सिंह, अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ दुदही बांके बिहारी लाल, मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ दुदही रामनिवास जायसवाल, मंत्री जूनियर शिक्षक संघ दुदही योगेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री जूनियर शिक्षक संघ कुशीनगर राजकुमार राय, मीडिया प्रभारी शिवशंकर तिवारी, प्रधानाध्यापक विनोद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव, रवीन्द्र तिवारी, विनोद सिंह, रामाकान्त सिंह, सुभाष सिंह आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!