IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

विधायक के प्रस्ताव पर विशेष मरम्मत के लिए 3.91 किमी लंबी नौ नई सड़कें स्वीकृत 📢 अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 8.9 किमी लंबी 11 जर्जर सड़कों को मिल चुकी है स्वीकृति 📢 अब 12.81 किमी लंबी कुल 20 सड़कों का होगा कायाकल्प, आवागमन होगा आसान

(आलोक कुमार तिवारी)

 

कुशीनगर । विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा के प्रस्ताव पर शासन से गत 14 अक्टूबर को फाजिलनगर विधान सभा क्षेत्र की अति जर्जर हो चुकी नौ सड़कों के विशेष मरम्मत की स्वीकृति मिली है। ये सड़कें फाजिलनगर विधान सभा के लिए अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 8.9 किमी लंबाई में स्वीकृत 11 जर्जर सड़कों से अलग हैं।
नौ सड़कें जो लोक निर्माण विभाग की ओडीआर (अदर डिस्ट्रिक रोड) में स्वीकृत हैं, उनमें बरवा राजापाकड़–दुमही–मंझरिया मार्ग (1000 मी.), गुरवलिया–दुदही मार्ग किमी 3 से विजयपुर उत्तर पट्टी खटिक टोला सम्पर्क मार्ग (200 मी.), पृथ्वीपुर महतो टोला सम्पर्क मार्ग (300 मी.), बीएमसीटी से बड़हरा खुर्द सम्पर्क मार्ग (500 मी.), लबनिया हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग (500 मी.), चैनपुर नोनिया टोली मार्ग से बड़हरा टोला सम्पर्क मार्ग (400 मी.), तुर्कपट्टी–तेजवलिया सम्पर्क मार्ग (340 मी.), जोकवा बन्जरिया से विशुनपुरा सम्पर्क मार्ग (200 मी.) व जोकवा बन्जरिया किमी 3 से माधोपुर सम्पर्क मार्ग (470 मी.) शामिल हैं। इन नौ सड़कों की कुल लंबाई 3.91 किमी है। जबकि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 8.9 किमी लंबी 11 सड़कों को मिलाकर अब वित्तीय वर्ष 2025-26 में विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 12.81 किमी लंबी 20 सड़कों के विशेष मरम्मत की स्वीकृति मिल चुकी है। पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. डीएन कुशवाहा, डा. कन्हैया शर्मा, अमलेश तिवारी, श्रीनिवास राय, लोकनाथ सिंह, डा. काशी वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि शासन स्तर से स्वीकृत यह योजना क्षेत्र के ग्रामीण संपर्क को मजबूत करेगी व विकास को गति देगी।‌कहा कि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग शीघ्र ही उक्त कार्य योजनाओं के लिए टेंडर जारी कर कार्य शुरु कराएगा।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!