IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

सेमरा हरदो न्याय पंचायत ब्लॉक चैंपियन , धर्मपुर बुजुर्ग को द्वितीय स्थान 📢 आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे सफल खिलाड़ी 📢 सफलता के लिए अवसर प्रदान करते हैं खेल : बीएसए

(आलोक कुमार तिवारी)

 

कुशीनगर । उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीललहा में आयोजित 29 वीं दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन गुरुवार की सायं विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरण के साथ हुआ। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त तथा टीम प्रतिस्पर्धाओं में विजेता टीम आगामी जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लाक का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में सेमरा हरदो ब्लॉक चैंपियन व धर्मपुर बुजुर्ग दूसरे स्थान पर रहा । प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग मे 100 मीटर दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग संध्या प्रथम व देवरिया पांडेय की अनीता दूसरे स्थान पर, 200 मी बालिका वर्ग में धर्मपुर बुजुर्ग की पूजा प्रथम व हरैया बुजुर्ग की फरीदा द्वितीय, 400 मीटर के दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग की पूजा प्रथम व देवरिया पांडे की आंचल राजभर द्वितीय, 600 मीटर की दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग की संध्या प्रथम वह देवरिया पांडे की आंचल राजभर द्वितीय स्थान पर रही। श्रुतलेख में सेमरा हरदो की अंतिम गुप्ता प्रथम व बलूचहा की प्रगति दुबे दूसरे स्थान पर रही मानचित्र प्रतियोगिता में सेमरा हरदो की नेहा गुप्ता प्रथम व बेलवा जंगल की नेहा कुशवाहा दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में बेलवा जंगल के मेराज प्रथम व मोतीललहा के करन द्वितीय , 200 मीटर की दौड़ में हरैया बुजुर्ग के कुंदन प्रथम व मोतीललहा के गुलशन द्वितीय, 400 मीटर की दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग के अमन प्रथम व हरैया बुजुर्ग के अमित द्वितीय स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते बीएसए डॉ राम जियावन मौर्य ने कहा कि खेल सफलता के लिए अवसर प्रदान करते हैं। बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफल छात्रों की प्रतिभा यह साबित करती है कि वह संसाधन की मोहताज नहीं है। पुरस्कार प्रतिभागी को और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता ने प्रतिभाओं को निखरने का अवसर दिया है।बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए सफल खिलाड़ी व टीमों को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामना दी। संचालन रवींद्र नारायण पांडेय व शिवानंद मिश्र ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, जूशिसं के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, मंत्री कुंजेश्वर सिंह, राशैसं के जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, अमरदीप शुक्ला, अनूप सिंह, संजय सिंह, मेहरुद्दीन अली, देवेंद्र मिश्र, राकेश पांडेय, राकेश यादव, पीताम्बर यादव, अनुपम त्रिपाठी, अरविंद मद्धेशिया, राजकुमार भास्कर, गीता चतुर्वेदी, शिवकुमार पांडेय, चंद्र प्रकाश दुबे, आलोक श्रीवास्तव, सुनील पांडेय, परशुराम तिवारी, आदित्य सिंह, मारकंडे प्रसाद व बृजकिशोर मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!