IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

एनडीआरएफ टीम ने बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के विद्यार्थियों को सिखाया आपदा प्रबंधन का गुण

 

कुशीनगर । एनडीआरफ की टीम ने बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर  के बच्चों को आपदा से बचाव की ट्रेनिंग दी। एक विशेष ट्रेनिंग टीम ने  खुद और दूसरों के बचाव के तरीकों पर व्याख्यान भी दिया। बुधवार को एनडीआरफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर  में रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर के उप कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ के निरीक्षक गोपी गुप्ता एवं उनकी टीम ने आपदा के समय किए जाने वाले बचाव के तरीके के बारे में ट्रेनिंग दी। इस प्रोग्राम में एनडीआरएफ  की टीम ने भूकंप से बचाव, आगजनी की घटना होने पर बचाव, बाढ़ से बचाव, इंप्रोवाइज्ड राफ्ट बनाना, स्ट्रेचर बनाना घायलों को प्राथमिक उपचार करना, घायल की ब्लीडिंग को रोकना चोटों को एस्टेबलाईज करना एवं पीड़ित की जान बचाने हेतु सीपीआर देने के बारे में बखूबी डेमो देकर प्रशिक्षण दिया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीम के रेस्क्यूवर ने कई छात्रों एवं छात्राओं से बचाव उपायों को कराके भी सीखाया ।इस स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुशीनगर आपदा एक्सपर्ट रवि प्रताप राय के सहयोग से एनडीआरएफ  की टीम से टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता, के साथ आठ सदस्य  टीम  में मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, शंभू  राव,सुरेश प्रकाश गुप्ता एवं अन्य अध्यापक एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!