
कुशीनगर । कसया नगर क्षेत्र की न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को राहुल शिशु शिक्षा निकेतन लघु माध्यमिक विद्यालय कुशीनगर में हुआ। प्रतियोगिता का उदघाटन पूर्व एबीआरसी और प्रधानाध्यापक भगवन्त सिंह ने किया। कंपोजिट विद्यालय कसया की टीम ओवर आल चैम्पियन चुनी गयी। सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि करने तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवन्त सिंह ने किया। कहा कि खेल से बालकों में शारीरिक दक्षता के साथ सामुहिकता का विकास होता है। आज खेलों में भी कैरियर की अपार संभावनाएं है। खेलों द्वारा खुद की पहचान व गौरव प्राप्त करने की अवसर मिलते है। कबड्डी प्रतियोगिता बालक बालिका दोनों वर्ग प्राथमिक स्तर में कंपोजिट कसया। जूनियर स्तर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में राहुल शिशु शिक्षा निकेतन, लोकगीत व लोकनृत्य में कंपोजिट कन्या कसया प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर 50 व 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट कसया के नुरशेद प्रथम व तनवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान दुर्गेश कुमार यादव,आदित्य प्रताप सिंह, रागिनी गुप्ता, गौरव मद्देशिया, निर्दोष चौहान, रश्मि सिंह तोमर, नंदिनी मौर्य, सुनीता गौतम आदि मौजूद रहे।





