IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगर

  मांगें पूरी न होने पर शिक्षक संघ ने 20 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन करने का लिया निर्णय  

मांगें पूरी न होने पर शिक्षक संघ ने 20 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन करने का लिया निर्णय  

कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के इकाई शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में विविध मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने प्रस्ताव पारित किया। शिक्षक संघ द्वारा सचिव और प्राचार्य से 19 नवंबर को होने वाली वार्ता में मांगें पूरी न होने पर 20 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक के दौरान पारित प्रस्ताव में शिक्षकों से जुड़े मुद्दे जैसे समय से विनियमितीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र, एरियर का भुगतान एवं सेवानिवृत्ति के बाद उनके पत्रजात का निस्तारण एवं देयकों का भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जाए।शासन द्वारा अनिवार्य किए बिना बायोमीट्रिक का प्रयोग न किया जाए। सचिव और प्राचार्य द्वारा दिए गए वचन के अनुसार 30 नवंबर 2024 तक विनियमितीकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करें। शिक्षकों के हस्ताक्षर काटे जाने की पुनरावृत्ति दुबारा प्राचार्य द्वारा न हो। रसायनशास्त्र सहित सभी प्रायोगिक विषयों की केमिकल आदि सामग्री समय से उपलब्ध कराएं जाय। सहकारी बैंक और समितियों का कार्य देश की सभी संस्थाओं की तरह शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में महाविद्यालय में प्रारंभ हो। समय से वेतन एवं अन्य देयकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन महामंत्री डॉ पारस नाथ ने किया l इस दौरान डॉ वीरेंद्र कुमार , प्रो कौस्तुभ  नारायण मिश्र, प्रो अमृतांशु शुक्ला, डॉ दीपक, डॉ राम नवल, डॉ हिमांशु मिश्र ,डॉ सौरभ द्विवेदी, डॉ शंभू दयाल कुशवाहा, प्रो गौरव तिवारी, प्रो अवधेश पांडेय, प्रो राजेश सिंह, डॉ कमाल हसन, डॉ दुर्गविजय पाल सिंह , प्रो राघवेंद्र प्रताप मिश्र , प्रो अनुज कुमार , प्रो इंद्रजीत मिश्र आदि उपस्थित रहे।
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!