IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

मिशन शक्ति के तहत आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में कला संकाय की टीम विजयी

प्रतिभाओं को अवसर देने की है आवश्यकता : विवेक पाण्डेय

कुशीनगर । बुद्ध स्नाकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को छात्राओं के बीच महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुआ। इसमें कला संकाय की टीम ने विज्ञान संकाय की टीम को 37 – 25 की अंतर से पराजित किया। विज्ञान संकाय की कप्तान अमीषा सिंह ने टॉस जीतकर  रेड किया लेकिन रोमांचक चले मुकाबले में कला संकाय की टीम ने  जीत हासिल किया।  महाविद्यालय के सचिव वीरेन्द्र सिंह आहलूवालिया ने बतौर मुख्य अतिथि छात्राओं से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो केपी सिंह, प्रो महबूब आलम, प्रो सत्येंद्र गौतम, चौकी इंचार्ज कुशीनगर विवेक कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। विजेता टीम को चौकी इंचार्ज विवेक पाण्डेय व अंजली त्रिपाठी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए कहा कि छात्राओं में अपार प्रतिभा है। विभिन्न क्षेत्रों में उनको आगे निकलने के लिए अवसर की आवश्यकता है। आज खेल में भी देश की बेटियां गर्व करने का अवसर दे रही हैं। छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलना चाहिए। नारी खुद की प्रतिभाओं को सम्मान दिलाकर ही सशक्त, स्वाभिमानी व स्वावलंबी बन सकती है। इसके लिए उन्हें खुद की प्रतिभाओं को अवसर देने की आवश्यकता है। निर्णायक की भूमिका डॉ राकेश कुमार सोनकर ने निभायी।  एसआई अतुल कुमार, शीला देवी, ममता, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!