IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

प्रयागराज ने कानपुर को हराकर किया सेना कप पर कब्जा

पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने बदहाल स्टेडियम की जीर्णोद्धार के लिए प्रधानाचार्य को दिया सहयोग का आश्वासन

 

कुशीनगर । बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के स्टेडियम में चल रहे सूबेदार स्व मुसाफिर अली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को प्रयागराज और कानपुर की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें प्रयागराज ने 55 रन से कानपुर को हराकर सेना कप ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रयागराज के कप्तान मुहम्मद फैजान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 264 रन बनाए। मन्नू राजा ने 32 गेंद पर 64 रन, शिवांग यादव ने 43 गेंद पर 60 रन और मुहम्मद फैजान 21 गेंद पर 54 रन बनाए। कानपुर की ओर से आदित्य ने पाँच ओवर में 46 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर की टीम 22.3 ओवर में 209 रन पर आल आउट हो गयी। इस प्रयागराज ने 55 रनों से फाइनल मुकाबला जीत लिया। कानपुर की तरफ से कप्तान विकास सिंह ने 39 गेंद पर 73 रन और देव ने 20 गेंद पर 26 रनों के योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द सीरीज कुशीनगर के शुभम चौधरी, बेस्ट बैटर प्रयागराज के शिवांश यादव, बेस्ट बॉलर प्रयागराज के मुहम्मद मुद्दसिर खान, बेस्ट फील्डर प्रयागराज के ही अभिनव सिंह रहे। प्लेयर ऑफ मैच प्रयागराज के मन्नू राजा को चुना गया। मोस्ट रिस्पांशिबुल इनिंग कानुपर के विकास सिंह की रही। कमेंटेटर दिनेश सिंह चौहान, स्कोरर मोहम्मद कैफ व अल्तमस आलम रहे। अमजद खान और फिरोज आलम ने अंपायरिंग की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने ट्राफी व पुरस्कार वितरण किया। कहा कि यहाँ राष्ट्रीय स्तर की हाकी का आयोजन हो चुका है। मेरा सपना अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता कराने की थी। कहा कि क्रिकेट काफी लोकप्रिय हो गया है। इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजको को बधाई देते हुए यहाँ हॉकी कराने का सुझाव दिया। उन्होंने स्टेडियम की बदहाली पर चिन्ता प्रकट की। प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय से इसके जीर्णोद्धार के लिए योजना बनाने को कहा। कहा कि इसमें मेरा भी सहयोग रहेगा। स्वागत प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय व गोविन्द कुमार कुशवाहने किया। संचालन मजिबुल्लाह राही व रविशंकर मिश्र द्वारा किया गया। आयोजक अजहर अली ने आभार ज्ञापित किया। कृष्णलाल त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश, अमरजीत मिश्र, हरिकेश सिंह, अनुपम पाठक, सचिन पाठक, अंशु मणि त्रिपाठी, नितेश कश्यप, नबी हसन, अशोक यादव, ऐनुल हक आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!