
कुशीनगर । बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर के स्टेडियम में शुक्रवार को जनपद स्तरीय अंडर- 19 बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर की टीम मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। इस प्रतियोगिता में जनपद के किसी अन्य तहसील की टीम के प्रतिभाग न करने के कारण प्रतियोगिता के आयोजक व प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने बुद्ध इंटर कालेज की टीम को विजयी घोषित किया और ट्राफी प्रदान की। कहा कि क्रिकेट के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कैरियर चुनने के तमाम विकल्प है। इस प्रतियोगिता में जनपद की सभी तहसील की टीमों को प्रतिभाग करना चाहिए। क्रीड़ा शिक्षक हरिकेश सिंह ने बताया कि शनिवार 21 अक्टूबर को इसी स्टेडियम में मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। राजेश राय, सुरेश प्रसाद गुप्त, शम्भू शरण श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अमरजीत मिश्र, पीके मिश्र, आईए खान, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, उपेन्द्र कुमार, कप्तान शिवांगी भारती के नेतृत्व में आर्या त्रिपाठी, अमृता राव, अलखनंदिनी, कुमकुम सिंह, श्वेता गोंड, अनुराधा राव, रंजना आर्या, रीतिक पटेल, अमृता पुष्कर, खुशी राव, अंशिका तिवारी, वंदना गौतम, कविता सिंह,पूजा रावत आदि मौजूद रहीं।





