IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
उत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

जिला व मंडल स्तर पर कालेज के छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

कुशीनगर । बुद्ध इण्टरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर में बुधवार को जिला स्तरीय कबड्डी व मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर हौंसला अफजाई किया गया। जिला व मंडल स्तर पर कालेज के छात्र-छात्राओं के चयन पर खुशी का माहौल है। क्रीड़ा शिक्षक हरिकेश सिंह ने बताया कि गत दिनों जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नरायनपुर कोठी में तहसील स्तरीय 19 वर्षीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें कालेज की मुस्कान, पूजा रावत, दुर्गावती भारती,सोनी पांडेय, गुंजन मौर्या, रोशनी सिंह, मुस्कान गुप्ता,निषा चौहान, नंदनी गुप्ता, गरिमा सिंह, अमृता राजभर ने तहसील स्तर पर बाजी मारी थी। जिनका चयन 27 अक्टूबर को जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नरायनपुर कोठी में होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो हुआ है। इसके अलावा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता उदित नारायण इंटर कालेज पडरौना में हुआ था। जिसमें कालेज के आदित्य पांडेय, सचिन गोंड, अमानतुल्लाह अंसारी, तालिब अली, मुहम्मद फैजान,वंदना गौतम, आर्या मणि त्रिपाठी, अलखनंदिनी निषाद, पूजा रावत, दुर्गावती गौतम, नंदनी का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसमें दौड़, क्षेपण व कूद प्रतियोगाताएं शामिल है। मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता देवरिया जिले के अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना में 25 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, सुरेश गुप्त, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजेश राय, अरविंद राव, विजय मणींद्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन राव, शंभू शरण श्रीवास्तव, अमजीत मिश्र आदि मौजूद थे।
Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!