
कुशीनगर । शुक्रवार को गुरवलिया स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय पर पार्टी के तत्वावधान व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दलित गौरव संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनपद में अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में पूरे प्रदेश में दलित गौरव संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी दलित वर्ग के उत्थान व संवर्धन हेतु सदैव प्रयासरत रही है। उनके सर्वांगीण विकास और उन्हे मुख्य धारा में जोड़ने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा दलित अधिकार मांग पत्र भरवाया जा रहा है, ताकि उनके अधिकारों के संघर्ष को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 के बीच वन अधिकार अधिनियम, मनरेगा, मध्यान्ह भोजन योजना, शिक्षा का अधिकार, हर छोटी बस्ती तक आंगनवाड़ी की व्यवस्था, प्रत्येक टोले मजरे को बिजली से जोड़ना, अंत्योदय, अन्नपूर्णा और हर गरीब परिवार को राशन, वृद्धा, विधवा, 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पेंशन योजना, ये सब योजनाएं दलित समाज के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए है। हालांकि अभी बहुत से कार्य करने की जरूरत है।
इस अवसर पर सुरेश गोंड, विजय प्रसाद, विध्यांचल गोंड, गब्बर खान, हबीब अंसारी, अरुण सिंह, राहुल सिंह, जितेंद्र प्रसाद, सर्वेश चौरसिया , मुकेश, नागेंद्र प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।





