IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
Uncategorizedउत्तरप्रदेशकुशीनगरखेल

दोघरा ने कुशीनगर व तमकुहीरोड ने फाजिलनगर को हराया

 

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के गांव सेमरा हर्दो पट्टी में दीपावली के अवसर पर लगने वाले मेला के निमित्त आयोजित 31 वीं दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में दोघरा ने कुशीनगर को तो दूसरे मैच में तमकुहीरोड ने फाजिलनगर को हरा अगले दौर में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
कुशीनगर की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। निर्धारित 12 ओवर में दोघरा की टीम ने 7 विकेट खोकर जीत के लिए 70 रन बनाए। जबाव में उतरी कुशीनगर की पूरी टीम 8 ओवर में 49 रन के स्कोर पर आउट हो गई। इस प्रकार दोघरा ने इस मैच को 22 रनों से जीत लिया। दोघरा के खिलाड़ी प्रेम सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच मे फाजिलनगर के कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में तमकुहीरोड की टीम ने 3 विकेट खोकर 128 रन बनाए। जवाब में उतरी फाजिलनगर के टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फाजिलनगर की पूरी टीम 93 रन के स्कोर पर सिमट गई। तमकुहीरोड ने  35 रन से मैच जीत लिया। तमकुहीरोड के खिलाड़ी मंजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय सेमरा हर्दोपट्टी की चिकित्सक डा बबीता जायसवाल व डा सुरेन्द्र यादव ने किया। अंपायर की भूमिका में राहुल सिंह वह विशाल सिंह रहें। राजन सिंह वह अमित ने कमेंट्री की। मेला समिति के अध्यक्ष अंगद रजक, आयोजन समिति के धर्मेंद्र सिंह, आरपी सिंह, अमित सिंह, कुंदन, वरुण, सतीश, राहुल, अरविंद, सुनील, दीपू, प्रिंस, सागर, फिरोज आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!