कुशीनगर । पारेषण खंड के 132 केवी उपकेन्द्र राजापाकड़ पर तैनात जेई सागर कुमार ने जानकारी दी कि उपकेंद्र से जुड़े 33 केवी दुदही, गुरवलिया, तमकुहीरोड, तमकुहीराज, तरयासुजान, कुबेरस्थान, सरगटिया, जरार व पटहेरवा सहित नौ उपकेंद्रो की विद्युत आपूर्ति मंगलवार व बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बाधित रहेगी। पारेषण खंड के एसडीओ कमलेश कुमार द्वारा जारी निर्देश के हवाले से बताया कि 132 केवी मोतीराम अड्डा – राजापाकड़ लाइन का अनुरक्षण कार्य व निर्माणाधीन 132 केवी पडरौना – राजापाकड़ लाइन का स्ट्रिंगिंग का कार्य होने के चलते आपूर्ति को बंद किया जाएगा। उपभोक्ता उपरोक्त तिथि पर पेयजल इत्यादि की व्यवस्था ससमय कर लें।


IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
Related Articles
कांक्लेव महोत्सव में छात्राओं ने पेंटिंग और डायलॉग में दिखाई अपनी प्रतिभा👉प्रतियोगिता में 37 माध्यमिक, 56 बेसिक, एक डायट और तीन प्रशिक्षु विद्यालय सहित 1200 छात्राओं ने किया प्रतिभाग 👉 इस कार्यक्रम के नोडल बीएसए और जिला विद्यालय निरिक्षक
March 31, 2026
कुशीनगर में तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव 2026 का भव्य शुभारंभ✍️(1) कुशीनगर के वैश्विक पहचान व सम्मान में महत्वपूर्ण साबित होगा प्रथम अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव : प्रभारी मंत्री✍️(2) महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पारंपरिक बौद्ध वंदना के साथ हुआ उदघाटन✍️(3) कुशीनगर को वैश्विक बौद्ध एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल : प्रभारी मंत्री
March 31, 2026
Check Also
Close


