बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज कुशीनगर ने नारी सुरक्षा स्वाभिमान व स्वालंबन के प्रति जागरूकता रैली
प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने दिखाया हरी झंडी

कुशीनगर । केन्द्र व राज्य सरकार की मंशा अनुरूप स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनन्द के निर्देश के क्रम में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नारी सुरक्षा स्वाभिमान व स्वालंबन के प्रति जागरूकता रैली शनिवार को निकाली। रैली को प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से बुद्ध मन्दिर मार्ग होते हुए बिड़ला धर्मशाला से मुड़कर पुनः विद्यालय में पहुंचकर सभा के रूप ले लिया। इस दौरान छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य उपाध्याय ने कहा कि आज नारी सशक्तिकरण के लिए देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के तहत विद्यालय द्वारा भी रैली निकालकर छात्राओं को नारी सुरक्षा, स्वाभिमान व स्वालंबन के बारे में बताया गया है। मिशन शक्ति की विभिन्न कार्यक्रमों से छात्राओं को अपनी स्वतंत्रता व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश, सुरेश प्रसाद गुप्त, जगदीप सिंह, पीके मिश्रा, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्रा, कृष्ण मोहन राव, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, शंभू शरण श्रीवास्तव, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, विजय महेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार, चित्रांश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।





