
कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो ब्रजेश कुमार सिंह को महाविद्यालय का प्राचार्य नियुक्त किये गए। प्रबंध तंत्र के सचिव वीरेन्द्र सिंह आहुलवालिया ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए पूर्व प्राचार्य प्रो केपी सिंह के जगह पर महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो ब्रजेश कुमार सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य पद का कार्यभार सौंपा। प्रो केपी सिंह ने आठ अगस्त 2023 को महाविद्यालय के प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया था। सचिव आहुलवालिया ने प्रो केपी सिंह के 27 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के कारण उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वरिष्ठतम आचार्य प्रो ब्रजेश कुमार सिंह को 22वें प्राचार्य पद की जिम्मेदारी दी। प्रो केपी सिंह ने सचिव व सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्राचार्य प्रो बीके सिंह को बधाई दी। नवागत प्राचार्य प्रो सिंह ने महाविद्यालय के गरिमामयी परंपरा को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। प्रो सिंह के महाविद्यालय का प्राचार्य बनने पर प्रो सतेन्द्र गौतम, प्रो उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ अमृतांशु शुक्ल, डॉ ज्ञानेश सिंह, डॉ रितेश सिंह, प्रो अमृतांशु शुक्ल, अविनाश चन्द्र मिश्र, आनन्द उपाध्याय, माधवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, बृजकिशोर दूबे, अवधेश दूबे, अशोक मद्देशिया, विजय शर्मा, प्रफुल्ल चंद्र, कमलेश, फागु प्रसाद, घनश्याम मिश्र, आलोक तिवारी, नेबुलाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।





