
कुशीनगर । बुद्ध पी जी कालेज कुशीनगर में शिक्षा शास्त्र विभाग के द्वारा दो दिवसीय (20 –21)राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी का विषय “नारी चेतना के विविध आयाम …सशक्तिकरण” है। उक्त बाते मंगलवार को पत्रकार वार्ता में डा. निरंकार राम त्रिपाठी ने दी।
संगोष्ठी के पहले दिन 20अक्टूबर को दीनदयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय गोरखपुर की प्रो. सुषमा पांडेय मुख्य अतिथि व दिग्विजय नाथ पी जी कालेज गोरखपुर के प्रो. ओमप्रकाश सिंह मुख्य वक्ता होगे। इसमें बी. आर. डी. पी. जी. कालेज देवरिया के प्रो. के. डी. तिवारी विशिष्ठ अतिथि होगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय उच्चशिक्षा अधिकारी प्रो. अश्वनी मिश्र व उदित नारायण पी. जी. कालेज के प्राचार्य प्रो. ममता मणि त्रिपाठी विशिष्ठ वक्ता होगी। गोष्ठी का समापन सत्र 21 अक्टूबर को होगा। जिसमे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रख्यात शिक्षासास्त्री नागेंद्र कुमार मुख्य अतिथि, प्रख्यात समाजवादी चिंतक व साहित्यकार प्रो. चितरंजन मिश्र मुख्य वक्ता होगे। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्व विद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल, नेशनल पी जी कालेज बड़हलगंज के प्राचार्य प्रो. राकेश पाण्डेय व रामजी सहाय पी. जी. कालेज रुद्रपुर के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार पाण्डेय विशिष्ठ अतिथि होगे। संगोष्ठी में तकनीकी सत्र भी होगा। उन्होंने बताया कि संगोष्ठि का उद्देश्य प्राचीन भारतीय परंपरा के आधुनिक शिक्षा से संबंध को अवगत कराना , विश्वंधुत्व से विश्वकल्याण की मानवता वादी अवधारणा से परिचित कराना। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता और नारी सशक्तिकरण को समृद्ध करना है। संगोष्ठी में प्रो. कृष्ण प्रताप सिंह, सचिव ज्ञगेश नाथ त्रिपाठी, आयोजन सचिव पंकज कुमार दुबे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए परामर्श दात्री समिति व आयोजन समिति का भी गठन किया गया है।





