IMG-20250419-WA0028
IMG-20250419-WA0028
Uncategorizedउत्तरप्रदेशकुशीनगरसाहित्य सृजन

पूर्वांचल के गांधी का समारोहपूर्वक मना 128वीं जयंती

कुशीनगर महोत्सव के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार विनय राय को मिला राघव रत्न सम्मान

(आलोक कुमार तिवारी)

कुशीनगर । बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के संस्थापक व पूर्वांचल के गाँधी कहे जाने वाले बाबा राघव दास की 128 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अतिथियों द्वारा बाबा की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कुछ संस्थाओं व सम्मानित जनों को राघव रत्न से सम्मानित किया गया। मनोहारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक ने कहा कि पूर्वांचल में बाबा राघव दास ने अनेक शिक्षण संस्थाओं स्थापना किया। इससे शिक्षा क्षेत्र में काफी विकास हुआ। पाठक ने लोगों से बाबा जी के बताए रास्ते पर चलने का सुझाव देते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के विकास में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा की यह विद्यालय प्रति वर्ष संस्थापक बाबा राघव दास की जयंती मना रहा है । यह महत्वपूर्ण बात है। पूर्व प्राचार्य डॉ अमृतांशु शुक्ल, सतीश मणि त्रिपाठी, वीरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, विनय राय आदि ने भी अपने विचार रखे। रोटरी क्लब कुशीनगर के वाहिद अली, नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के डॉ हरिओम मिश्र, सामाजिक कार्य के लिए डॉ अनिल कुमार सिन्हा, सेवा भारती के लिए डॉ शुभलाल, कुशीनगर महोत्सव के लिए विनय राय को राघव रत्न से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शिव दत्त नारायण सिंह ने किया। प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने स्वागत करते हुए विद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। संचालन लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र ने किया। इससे पूर्व विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गॉड ऑफ ऑनर दिया। आभार सुरेश प्रसाद गुप्त ने ज्ञापित किया। पूर्व विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी, शिवनाथ सिंह, डॉ देवेन्द्र मणि, डॉ गोरख राय,डॉ सीबी सिंह, शिवनाथ सिंह, नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, डॉ सीमा त्रिपाठी, अनिल प्रताप राव, डॉ डीएस तिवारी, इन्द्रासन प्रसाद, रामअशीष शुक्ल, सुरेश तिवारी, रामदयाल पटेल, एसपी चंद, आशुतोष मिश्र, सुमित त्रिपाठी, अमरजीत मिश्र, हरिकेश सिंह, नीतीश यादव, वरुण राय आदि मौजूद रहे।

Sajag Prahari News 24x7
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001
Blue Black Modern For Business Card_20241014_214134_0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!