तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन
तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कसया

ए के तिवारी गोल्डेन
कुशीनगर । बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर के क्रीडांगन में चल रहे तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर ओवरऑल चैंपियन रहा। खेल शिक्षक हरिकेश सिंह ने खिलाड़ियों के साथ मिलकर ट्राफी उठाया| सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी बुद्ध इण्टर कालेज अव्वल रहा| विभिन्न प्रतियोगिताओं में तहसील के विभिन्न विद्यालयों के सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता के समापन अवसर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही बहुत बड़ी बात होती है| जिन्होंने जीत हासिल किये हैं उन्हें बधाई एवं जो पराजय मिली हैं वह अगले वर्ष के लिए तैयारी करें| खेल में निरंतर अभ्यास ही प्रतिभा को सम्मान दिलाती हैं। आज भारत के खिलाड़ी एशियाई खेलों में शतक से ऊपर पदक प्राप्त कर रहे हैं| अध्यक्षता पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने करते हुए कहा कि खेल से साहस, प्रतिस्पर्धा, विजीगिषु जैसे गुणों का विकास होता है | विशिष्ट अतिथि नगरपालिका कुशीनगर चेयरमैन किरन जायसवाल एवं प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया|संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया| इस अवसर पर सुरेश प्रसाद गुप्त, शम्भू शरण श्रीवास्तव, राजेश राय, अमरजीत मिश्र, उपेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।





