
कुशीनगर । कसया क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशंभरपुर में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सिसवा धोकरहा का आयोजन बुधवार हुआ। इसमें प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशंभरपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। प्रतियोगिता का उदघाटन नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने किया। कहा की खेल प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में सहायक साबित होती है। नगर पालिका स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराएगी। जूनियर बालक वर्ग खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशम्भरपुर व कंपोजिट विद्यालय सबया के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशम्भरपुर की टीम विजयी रही। खो खो प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर विजेता तो बटेसरा खास उपविजेता रहा। जूनियर बालक कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय सबया विजेता व विशम्भरपुर की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर विजेता तो बटेसरा खास की टीम उपविजेता रही। जूनियर स्तर बालकों के दौड़ में बेलवा पलक धारी के एजाज प्रथम तो सबया के राज द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर स्तर बालक 200 मीटर दौड़ में बेलवा पलक धारी के एजाज प्रथम तो विशम्भरपुर के दिलीप द्वितीय रहे।400 मीटर दौड़ में विशम्भरपुर के मनोज प्रथम तो बेलवा पलक धारी के सागर द्वितीय स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर बालक 50 मीटर दौड़ में बटेसरा के अंकित विजेता तो विशम्भरपुर के संजय उपविजेता रहे। बालक100 मीटर प्राथमिक स्तर में विशम्भरपुर के बृजेश विजेता तो बेलवा पलक धारी की रवि उपविजेता रहे। 200 मीटर दौड़ में बेलवा पलक धारी के किशन प्रथम तो विशम्भरपुर के कृष्णा द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में संगम विशंभरपुर के संगम विजेता तो बेलवा पलक धारी के हिमांशु उपविजेता रहे।लंबी कूद जूनियर स्तर बालक में दिलीप विजेता रहे। बालिका वर्ग में सुप्रिया विजेता रही। खेल के उपरांत विजयी बच्चों को सभासद प्रकाश चंद भारती व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाध्यापक जगदीश नारायण पाण्डेय ने पुरस्कार वितरण किया। खेल प्रतियोगिता के निर्णायक ब्लाक व्यायाम शिक्षक संजय सिंह व चंद्रपाल सिंह रहे। अतिथियों का स्वागत प्रतियोगिता के संयोजक संयोजक पुष्पा सिंह ने तो आभार सहसंयोजक अमरप्रकाश पाण्डेय ने ज्ञापित किया। संचालन आलोक कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर मनोज राय, राजेश शुक्ल, मनोज चतुर्वेदी, कृपाशंकर तिवारी, भर्दुल प्रसाद, रामचन्द्र गुप्त, बदरुज्ज्मा सिद्दीकी, कृष्ण कुमार दूबे, गीता शर्मा, सविता सिंह, कवीन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।





