
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कुशीनगर । बुद्ध इंटर कालेज में शुक्रवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम वैभव मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान की शक्ति महत्वपूर्ण शक्ति है। किसी भी व्यक्ति को कमजोर करना हो तो उसे मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया जाय। महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक होना चाहिए। मतदाता सूची का अवलोकन कर उसमें आयु वैध करने पर नाम अंकित करावें और अन्य को भी जागरूक करें। एसडीएम न्यायिक प्रभाकर सिंह ने मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, शुद्ध करवाने, नाम हटवाने आदि की जानकारी दी। तहसीलदार नरेंद्र राम आदि ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने स्वागत किया। कानूनगो ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने संचालन किया। सुरेश प्रसाद गुप्त ने आभार ज्ञापित किया। सूर्य प्रकाश, राजेश राय, अरविंद राव, एलएन त्रिपाठी, केके त्रिपाठी, एसएस श्रीवास्तव, चित्रांश श्रीवास्तव, राजेश पाठक आदि उपस्थित रहे।





